फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार का चयन नहीं होने पर ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। कोटेदार के चयन के लिए की जा रही हीलाहवाली से नाराज सरायबीरू गांव के नागरिकों ने सोमवार को ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ राम दरश चौधरी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। समाज कल्याण विभाग के एडीओ रामा प्रसाद ने किसी प्रकार ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सरायबीरू गांव के कोटेदार राजेश कुमार सिंह ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। गांव के कोटे की दुकान पड़ोसी गांव छितौना में अटैच किया गया है। नए कोटेदार के चयन के लिए गांव के चार व्यक्तियों पप्पू सिंह, मनीष कुमार सोनकर, विकास यादव और सुरेंद्र कुमार ने आवेदन किया है। चयन के लिए सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मतदान के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। लेकिन ब्लाक का तहसील का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। समाज कल्याण विभाग के एडीओ रामा प्रसाद ने ग्रामीणों समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उन्होंने कहा कि बैठक की अगली तारीख जल्दी ही बताई जायेगी। प्रदर्शन करने वालों में गांव की बीडीसी रन्नो देवी, विकास यादव, समेत विजय सोनकर, निर्मला देवी, समला देवी, मुन्नी सोनकर, बेला देवी, सूबेदार यादव, दिलीप सोनकर, बसन्त यादव, प्रदीप सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें