फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा, कचरा फैलाने वालों पर हो सख्त कार्यवाही: पूर्व न्यायधीश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं चेयरमैन ईस्टर्न यूपी रिवर एंड वाटर रिसोर्स मानीटरिंग कमेटी डीपी सिंह ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जगह-जगह कूड़ा, कचरा देख उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि कूड़ा, कचरा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि अफसरों की भी इसमें लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि अस्पताल में साफ-सफाई के साथ ही सालिड वेस्ट एवं बायोवेस्ट को अलग - अलग रखकर उसका उचित निस्तारण कराएं। किसी भी प्रकार का कचरा अस्पताल में डंप नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राइवेट अस्पताल तथा होटलों का तब तक लाइसेंस नवीनीकरण ना किया जाए जब तक पर्यावरण बोर्ड एनओसी ना दे दें, जो अस्पताल एवं होटल अपना कचरा खुले में डालते हुए पाए जाएं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाय। लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने कहा कि जिले में कहीं पर भी खुले में कूड़ा नहीं डाला जाएगा। डंपिंग साइट को कवर किया जाए। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से पर्यावरण एवं प्रदूषण की स्थिति के संबंध में पूछा। पूर्व न्यायमूर्ति ने जनपद को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। न्यायमूर्ति ने कहा कि यहां जिला अस्पताल की स्थिति अत्यंत खराब है, जहां पर सालिड वेस्ट तथा बायोवेस्ट मिक्स पड़ा पाया गया है। अस्पताल में अन्य जगहों पर भी जगह- जगह गंदगी पाई गई। उन्होंने कहा कि एडवोकेट ज्ञान सिंह द्वारा जनपद में प्रदूषण एवं पर्यावरण की स्थिति का निरीक्षण किया गया था, उनकी रिपोर्ट के पश्चात ही आज यह बैठक आहूत की गई है। इस मौके पर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व आरपी मिश्र, सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय, डीएफओ एपी पाठक, ईओ नगर पालिका परिषद कृष्णचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
गोमती और सई नदी के दोनों तरफ पौधरोपण कराने का दिया निर्देश
जौनपुर। गंदगी एवं प्रदूषण से कराह रही गोमती नदी की स्थिति भी उन्होंने नजदीक से देखा। डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि गोमती और सई नदी के दोनों तरफ शहर से पांच किलोमीटर के अंदर सर्वे कराकर पौधरोपण कराएं और डी-सिल्टिंग का कार्य भी कराएं। उन्होंने पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा कि कचरे के निस्तारण के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाएं जाने पर तेजी से कार्य किया जाए।
विज्ञापन

इनसेट
गंदगी मिले तो करें ई- मेल
जौनपुर। चेयरमैन ईस्टर्न यूपी रिवर एंड वाटर रिसोर्स मॉनीटरिंग कमेटी डीपी सिंह ने कहा कि शहर में कहीं भी नदी में एवं खुले में कूड़ा गिराया जा रहा हो तो फोटो एवं वीडीओ के साथ ई मेल - upsolidcom@gmail.com पर शिकायत भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें