फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल ने निकाला किसान जागरण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को अपना दल (ब) के पदाधिकारियों ने किसान जागरण यात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मनोज कुमार शुक्ला व प्रदेश अध्यक्ष माता बदल तिवारी ने फीता काटकर किया। यात्रा जमालापुर बाजार, गोपालापुर, ठाठर होते हुए गौरीशंकर बाजार तक गया। जहां पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि वर्तमान सरकार देश व प्रदेश में चुनाव के पहले बड़े बड़े वादे किए थे। चुनाव जीत जाने के बाद वादा भूल गए। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज किसान बर्बाद हो रहा है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। प्रदेश अध्यक्ष माता बदल तिवारी ने कहा कि जब तक किसान आयोग का गठन नहीं होगा तब तक किसानों का भला नहीं होने वाला है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. एआर वर्मा ने कहा कि जो किसानों की बात करेगा वहीं देश पर राज करेगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव शिव नायक पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पटेल, दिनेश कुमार मिश्र, आनंद पांडेय, लालजी तिवारी, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पटेल व संचालन जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें