मछलीशहर। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम जेएन सचान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी बूथों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें।
कहा कि सुपरवाइडजर बूथों पर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने के लिए प्रेरित करें। मतदाता दिवस के दिन सभी बूथों पर बीएलओ, एएनएम, आशा व सभी सुपरवाइजर के साथ साथ जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद रहेंगे। यदि कहीं पर कोई भी कर्मचारी गायब मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि गांवों में मतदाता दिवस के दौरान सभी मतदाताओं को सम्मान के साथ बैच लगाया जाए और उन्हें बिना भय के मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाय।