फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। हरियाणा के हिसार में आयोजित नार्थ इंडिया पेंचाक सिलाट चैंपियनशिप में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के 64 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। उत्तर प्रदेश टीम ने 17 स्वर्ण पदक, 10 रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर पूरे नार्थ इंडिया में दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड को पछाड़कर पहली बार तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। प्रथम स्थान पर जम्मू कश्मीर व द्वितीय स्थान पर हरियाणा रहा। जौनपुर जिला पेंचाक सीलाट एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार जैसवार ने बताया कि जसपाल सिंह अध्यक्ष एवं सूरज प्रकाश श्रीवास्तव महासचिव पेनचाक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में जौनपुर जिले से कुल 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें से प्रिंस गुप्ता को रजत, नगेंद्र कुमार को रजत, तरुण विश्वकर्मा को रजत, विकाश कुमार को कांस्य, प्रिंस कुमार को कांस्य सहित कुल पांच पदक प्राप्त किए। जिला पेंचाक सिलाट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों की टीम दिनेश कुमार कश्यप और टीम मैनेजर रामजीत ऋषि का केराकत में माल्यार्पण कर स्वागत किया। पेंचाक सीलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें