फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और बसपा गठबंधन का चुनाव पर नहीं होगा कोई असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौैनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन का पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में 73 अधिक सीटों पर जीत दर्जकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। अनुप्रिया पटेल और ओमप्रकाश राजभर की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह दोनों हमारे सहयोगी है। आगामी लोकसभा चुनाव भी हम सब मिलकर साथ चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान राममंदिर निर्माण मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही मंदिर का निर्माण शुरू कराया जाएगा। अगला चुनाव विकास और मजबूत भारत के नाम पर लड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को मल्हनी विधानसभा में एक किसान मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए थे। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण आगामी चुनाव जीतने के लिए उठाया गया कदम नहीं है बल्कि यह भाजपा सरकार द्वारा लिया गया महत्वपूर्ण व स्वागत योग्य कदम है। 72 साल की राजनीति में यह ऐतिहासिक निर्णय मील का पत्थर साबित हो रहा है। अभी गठबंधन हुआ ही था कि खनन मामले में ज्योही सीबीआई की जांच की आंच अखिलेश तक पहुंची, माया साथ छोड़ कर खड़ी हो गईं। भ्रष्टाचार में संलिप्तता आते ही एक होकर ज्वाइंट प्रेसवार्ता कर डाली। आवारा छुट्टा पशुओं को किसानों की गम्भीर समस्या मानते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गो वंश आश्रय स्थल बनाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ स्वागत
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय का गुरुवार को जिले में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला मुख्यालय के साथ सिकरारा, जलालपुर चौमुहानी पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाबतपुर से जौनपुर जाते समय जलालपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, सुनील सिंह, आमोद सिंह रिंकू, मनोज दुबे, लुटटूर सिंह, दयाशंकर सिंह, जटाशंकर सिंह, सन्तोष सत्या, रामचंद्र मौर्य, उपेंद्र सिंह, छेदी गुप्ता, रामचंद्र सेठ, उमानाथ नागर, चंद्रशेखर संजय सिंह, रितेश नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें