जौनपुर। इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवापार में बच्चों के साथ क्रिसमस डे और आगामी साल पर बधाई ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता आयोजित किया। जिसमें बेहतर स्थान लाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने भाग लिया।
स्कूल के बच्चों ने बहुत ही बेहतरीन कलात्मकता का परिचय दिया। ऐसा ग्रीटिंग बधाई पत्र बनाई जो बिना तकनीक सीखे नहीं बनाया जा सकता। बच्चों ने कला तकनीक को देखकर क्लब की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने विद्यालय प्राचार्य, सहायक अध्यापकों की प्रशंसा की। कहा कि यह कला कौशल देख ऐसा लगता है कि यदि इन बच्चों को अच्छी सुविधा प्राप्त हो तो वह बहुत ही आगे निकल सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक विमला सिंह, शोभा सिंह, नीलम सिंह, डॉ. रंजीता सिंह, डॉ. माधुरी सिंह, दीपमाला जायसवाल, सरोज सिंह, जूही सिंह, प्रियंका पांडेय, सुनीता अग्रवाल, आरती आदि मौजूद रहीं।