मछलीशहर। ब्लाक में छह माह से पूर्णकालिक खंड विकास अधिकारी की तैनाती नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विकास कार्य प्रभावित है और लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ नहीं मिल पा रहा है।
यहां तैनात राजीव शर्मा को रामपुर और करंजाकला ब्लाक की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों ब्लाक तीन छोर पर स्थित हैं। ऐसे में एक व्यक्ति द्वारा प्रशासनिक कार्य देखने और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी दिक्कत होती है। अधिकारी ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध नहीं रहते हैं जिसके कारण लोग आते हैं और वापस लौट जाते हैं। जुलाई से यहां पद खाली है। अस्थायी व्यवस्था करके काम चलाया जा रहा है।