फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर बाधित होने से नहीं हो पाई रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर बाधित रहने से शनिवार को भी एक भी दस्तावेज पंजीकृत नहीं हो पाया। सभी पक्षकारों को रजिस्ट्री विभाग से निराश लौटना पड़ा। केराकत रजिस्ट्री विभाग में शुक्रवार की दोपहर से ही सर्वर बाधित रहा। शनिवार तक एक भी बैनामा, लीज डीड, वसीयत आदि पंजीकृत नहीं हो पाए। पट्रोल पंप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है और आवेदक जमीन की किरायेदारी का लीज डीड पंजीकृत न हो पाने से निराश रहे और आवेदन न कर पाने की आशंका से निराश दिखे। केराकत सब रजिस्ट्रार डीके अग्रवाल का कहना है कि पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वर बाधित रहने से काम ठप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें