मछलीशहर। नगर स्थित बड़े पावर हाउस में बसवार की ओवरहालिंग का कार्य चलेगा। जिसके कारण दिन में 10 बजे से चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने अलग-अलग तिथियों में विभिन्न फीडरों पर कार्य करने की योजना बनाई है।
विद्युत विभाग के एसडीओ अमर सिंह पटेल और अवर अभियंता विकास यादव ने बताया कि 23 दिसंबर दिन रविवार को मछलीशहर नगर क्षेत्र की आपूर्ति प्रात: दस बजे से साढ़े तीन बजे तक, 24 दिसंबर को दिन में 10 बजे से साढ़े तीन बजे तक पवारा, सहोदरपुर एवं सतहरिया-द्वितीय और 26 दिसंबर को दिन में 10 बजे से चार बजे तक सिकरारा, मछलीशहर ग्रामीण, मधुपुर, सतहरिया-प्रथम और मुस्तफाबाद की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। फीडर की मशीन की मरम्मत के बाद लो वोल्टेज और बार-बार आने वाली खराबी से छुटकारा मिल जाएगा।