फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका घटिया सड़क निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। कस्बे के अस्पताल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया। आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा खानापूर्ति कर गड्ढा पाटकर किए जा रहे लेपन कार्य को देख शुक्रवार को कस्बेवासी आक्रोशित हो गए। समाजसेवी बृजेश उपाध्याय के नेतृत्व में सड़क पर प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य रोकवा दिया। बाद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत राहुल सिंह के द्वारा फोन पर मिले आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के मार्ग से अस्पताल होते हुए जयगुरुदेव आश्रम के मार्ग तक निकली आठ सौ मीटर सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई थी। इसका पुनर्निर्माण जिला परिषद द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें सही सामग्री का प्रयोग न किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बृजेश उपाध्याय ने कहा कि ठेकेदार द्वारा पुरानी सड़क का लेपन कर काम निपटाया जा रहा है। जबकि नए कार्य में पुरानी सड़क उखाड़कर उसमें फिर से गिट्टी और डामर डालकर बनाया जाता है। यहां न तो गिट्टी फैलाकर रोलर चलाया जा रहा है और न ही तीन कोट में अलग-अलग साइज की गिट्टियां ही बिछाई जा रही हैं। अब तक जो निर्माण हुआ भी है, सब गिट्टियां उखड़ती जा रही हैं।
फोन पर हुई वार्ता में कार्यकारी अधिकारी ने खुद काम रोकने का निर्देश दिया। कहा कि मैं खुद मौके पर काम देखने आ रहा हूं तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर पूर्व प्रधान कमला शंकर तिवारी, सत्यप्रकाश, बजरंगी उपाध्याय, अमित, संतोष, देवेश सजय राजेश मुलायम, रामजीत गुप्ता, दिनेश, सुधाकर शर्मा,विनोद, सोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें