फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला अस्पताल में सौ में 40 लोग सूखी खांसी से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ठंड बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम के साथ ही खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। आने वाले हर सौ मरीज में 30 से 40 लोग सूखी खांसी से परेशान हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 1168 मरीज ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही हर कोई सर्दी जुकाम और सूखी खांसी से परेशान है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इनसे पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अचानक ठंड बढ़ने के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। खांसी आने से लोगों को कभी-कभी उल्टी हो जा रही है। सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। ओपीडी में आने वाले हर सौ मरीजों में 30 से 40 मरीज सर्दी और सूखी खांसी से पीड़ित होते हैं।
ये सावधानी बरतें
डाॅक्टर का कहना है कि सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें। कान भी जरूर ढकें। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। ठंडे पानी से नहाने से बचें। सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत डाॅक्टर से संपर्क कर उपचार शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें