फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एटीएम से पैसा निकाल रहे व्यक्ति से 20 हजार लूटे, पुलिस लिखी कार से भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार से शनिवार को एटीएम से पैसा निकाल रहे एक व्यक्ति से 20 हजार लूटकर भाग रहे कार सवार बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा किया। गोला बाजार से एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीन बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। कार पर पुलिस लिखा हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ककराही गांव निवासी आत्माराम यादव ने बेलवा बाजार स्थित हिताची एटीएम से जैसे ही 20 हजार रुपये निकाले, वहां पहले से खड़ा एक बदमाश उनके हाथ से पैसा व एटीएम कार्ड छीनकर आगे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर भागने लगा। शोर मचाने पर वहां सामने के दुकानदार सचिन दुबे, अमन चौरसिया व सिरताज अली ने बाइक से कार का पीछा किया। बदमाश कार लेकर मड़ियाहूं पहुंच गए। रास्ते में एक बदमाश ददरा बाईपास पर व एक हनुमान बिल्डिंग के पास उतर कर भाग गया। पीछा कर रहे युवक चोर-चोर का शोर मचाते हुए गोला बाजार में जाकर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में बैठा एक बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गाड़ी चला रहे एक बदमाश को पीछा कर रहे युवकों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। कार में पुलिस का लोगो लगा हुआ है। कार से काफी संख्या में एटीएम कार्ड व फिंगरप्रिंट डिवाइस व अन्य कई सामान बरामद हुए हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाश को लेकर फरार अन्य बदमाशों की खोजबीन में लगी है। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पीड़ित का तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें