फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डॉ. सुमन यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के अनुमोदन पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही ने जौनपुर निवासी डॉ. सुमन यादव को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इसके लिए डॉ. सुमन यादव को लखनऊ में आमंत्रित कर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा । सुमन यादव मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज पेशारा की डायरेक्टर एवं शिक्षाविद् है। वह वर्तमान समय में जौनपुर जिले के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वघोषित महाविद्यालय प्रबंधक संघ की महामंत्री भी हैं। वह लंबे समय से पार्टी से जुड़ कर क्षेत्र में काम कर रही हैं। डॉ. सुमन सिंह जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी नसीरा की निवासी हैं। नई जिम्मेदारी मिलने से वह गदगद है। उन्होंने कहा कि अखिलेश व सपा के सिद्धांतों नीतियों विचारों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ बूथ स्तरीय अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगी। उनके इस नियुक्ति पर कालेज प्रबंधकों व लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें