फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन पाताल लोक के तहत कट्टा की तस्करी करने वाले 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ऑपरेशन पाताल लोक के तहत बदलापुर पुलिस ने रविवार की देर शाम अवैध रूप से तमंचा बनाकर तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मुरादाबाद जनपद के निवासी हैं। साथ ही उनके पास से दो तमंचा, 6 नाल तथा तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार साहनी ने पुलिस लाइन में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था द्वारा आपरेशन पाताल लोक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में भी कार्रवाई हो रही है। बदलापुर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मजरा निवासी शाबू अली पुत्र फूलेहसन, जरीफ पुत्र रहीश, मुर्सलिम पुत्र शफी अहमद और अतीक पुत्र शफीक शामिल हैं। इनके पास पास से दो निर्मित तमंचा व 06 नाल तथा तमंचा बनाने के अन्य उपकरण आरी, रेती, पिलास, पेंचकश, स्प्रिंग, भठ्ठी, हथौड़ी, सैंड पेपर, 1650 रुपये व एक मोबाइल बरामद किया गया है। ये सभी फत्तुपुर पीली नदी रेलवे लाइन पुल के पास एक कमरे में तमंचा बना रहे थे। पुलिस ने मंगलवार की देर शाम छापामार कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि अब इन्हें न्यायालय से रिमांड पर लिया जाएगा, जिसके बाद उनसे असलहा तस्करी से जुड़ी जानकारियां हासिल की जाएंगी। ताकि, इनसे असलहा खरीदने वालों के भी कार्रवाई की जा सके।
गौराबादशाहपुर थाने का टाप टेन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने गौराबादशाहपुर थाने के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस और एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

लाइन बाजार पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर रसूलाबाद तिराहे से धन्नेपुर चौराहे की तरफ रविवार की देर रात आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक पीछे की तरफ मुड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसने अपना नाम विवेक राय पुत्र श्रीप्रकाश राय निवासी मैरादखान थाना गौराबादशाहपुर बताया। थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया विवेक गौराबादशाहपुर का टाप टेन हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लाइन बाजार दो, आजमगढ़ जनपद के बरदह थाने में दो और गौराबादशाहपुर थाने में छह आपराधिक मुकदमा दर्ज है। वह पीठ पर लदे बैग में अवैध तमंचा 312 बोर और एक कारतूस 312 बोर और 1 किलो 100 ग्राम गांजा लेकर कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें