फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वांचल विकास निधि से होंगे 39 विकास कार्य, 4.72 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बजट के अभाव में रुके पड़े विकास कार्यों को अब गति मिलेगी। शासन की ओर से पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) की दूसरी किस्त के रूप में 4.72 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस बजट से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नाली, खड़ंजा, सीसी रोड और संपर्क मार्गों समेत कुल 39 विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब चार महीने पहले शासन ने जिले के विकास के लिए पहली किस्त के रूप में 4 करोड़ 59 लाख रुपये जारी किए थे। इस बजट से नाली-खड़ंजा और सीसी रोड समेत कई विकास कार्य शुरू तो हुए, लेकिन बजट की कमी से आधे-अधूरे काम बीच में ही रुक गए थे। अब दूसरी किस्त मिलने से इन अधूरे कामों को जल्द पूरा किया जा सकेगा।

जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर मिली मंजूरी
जिले में लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और मंडी समिति जैसी कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से सड़कें, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग के कार्य कराए जाते हैं। इसी कड़ी में पूर्वांचल विकास निधि के तहत माननीय सांसदों और विधायकों के प्रस्ताव पर शासन द्वारा यह बजट स्वीकृत किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन

इन गांवों में चमकेगी सड़कें : प्रमुख विकास कार्यों पर एक नजर
मछलीशहर : ग्रामसभा कसेरवां में रसई यादव के घर से रामनरेश यादव के घर तक सीसी रोड।
जलालपुर: रामपुर सोइरी में पक्की सड़क से सागर पटेल के घर तक निर्माण कार्य।
सुजानगंज : प्यारेपुर गौड़ बस्ती में विकास कार्य।
केराकत : उदयचंद्रपुर में सुमेर यादव की दुकान के पास से बांसबारी बंबावत मार्ग तक निर्माण।
रामनगर : जलालुदीनपुर पक्की सड़क से सत्य नारायण सिंह के घर तक सीसी रोड।
करंजाकला : सलोनी महिमापुर में आरा पिच रोड से महाबल के घर तक सीसी रोड।
खरौना गांव में मुस्तफाबाद सड़क से समरबहादुर चौहान के घर तक संपर्क मार्ग का निर्माण।
पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) की दूसरी किस्त के तहत 4.72 करोड़ रुपये शासन की ओर से जारी कर दिए गए हैं। इस बजट से नाली, खड़ंजा, सीसी रोड और संपर्क मार्ग समेत अन्य रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा।- डॉ. अरुण कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें