फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

376 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sat, 10 Oct 2015 12:57 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे और अंतिम  चरण में होने वाले चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद की 23 सीटों के लिए पहले दिन शुक्रवार को 376 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ, कलावती यादव और बक्शा की ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव भी शामिल हैं।

चौथे और आखिरी चरण में जिन पांच ब्लाकों में चुनाव होना है उसमें  सुइथकला, शाहगंज, खुटहन, करंजाकला व बक्शा ब्लाक शामिल हैं। 

बक्शा ब्लाक के वार्ड नंबर 27 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ पत्नी डा. लालबहादुर सिद्धार्थ और ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव पत्नी महेंद्र यादव ने नामांकन किया।

जबकि करंजाकला ब्लाक के वार्ड नंबर एक से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव ने नामांकन दाखिल किया। सुनीता यादव के साथ करंजाकला के ब्लाक प्रमुख बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व प्रमुख अमीचंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


 यादव, नवीन सिंह आदि शामिल थे।  सोंधी ब्लाक के वार्ड संख्या 09 से डा. निलेश सिंह ने परचा दाखिल किया। बक्शा के वार्ड संख्या 27 से रीता यादव ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें