फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 किलो पॉलीथिन जब्त , वसूला 25 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के अधिशाषी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने गौराबादशाहपुर कस्बे में अभियान चलाकर पॉलीथिन की छापेमारी क़िया। जिस दुकान में पहले पॉलीथिन बरामद किया गया था उसी दुकान से पुन: 37 किलो पॉलीथिन मिलने पर 25 हजार का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के ईओ डॉ. अनुपम सिंह अपने कर्मचारियों के साथ बृहस्पतिवार शाम को कस्बे में पॉलीथिन छापेमारी का अभियान चलाकर एक किराने के दुकान से 37 किलो पॉलीथिन जब्त कर 25 हजार का जुर्माना वसूला। इस दौरान ईओ ने दुकानदारों से पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का अपील किया। दुकानदारों में छापेमारी के दौरान हड़कंप मचा रहा। ईओ डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि जिस दुकान से आज 37 किलो पॉलीथिन जब्त की गई थी उसी दुकान से अभी कुछ दिन पहले भी पॉलीथिन बरामद किया गया था। दोबारा अब पॉलीथिन पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रविंद्र यादव, नाहर यादव, विपिन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें