फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 369 महिलाओं को एलाट हुआ विद्यालय, 51 ने छोड़ी काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आई महिला शिक्षकों के स्कूल का आवंटन दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। कुल 420 महिलाओं की काउंसिलिंग होनी थी। इसमें से 369 महिलाएं ही काउंसलिंग में शामिल हुईं। शेष 51 महिला शिक्षक काउंसलिंग में शामिल नहीं हुईं। काउंसलिंग 20 सितंबर से शुरू हुई है। 21 सितंबर को दूसरे दिन 22 सितंबर को रात 7.20 बजे महिला शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी कराई गई। इसके बाद पुरुष शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू हुई। काउंसलिंग के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी विद्यालय आवंटन को लेकर सुबह से ही बीएसए कार्यालय परिसर में शिक्षकों की काफी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही। विद्यालय का आवंटन के लिए पुरुष शिक्षकों को दिन भर इंतजार करना पड़ा। बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि मेरिट के हिसाब से स्कूल के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें