फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 12 घंटे में 36.9 मिमी हुई बारिश, पेड़ गिरने से एंबुलेंस फंसी, प्रसूता को 800 मीटर पैदल चलकर जाना पड़ा अस्पताल

विज्ञापन
एबुलेंस से उतरती प्रसूता। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। बुधवार की रात 9 से शुरू हुई झमाझम बारिश बृहस्पतिवार को दिनभर होती रही। आपदा विभाग के प्रदीप कुमार ने 12 घंटे में 36.9 मिमी बारिश होने का अनुमान लगाया है। लगातार बारिश होने से निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। बरसठी के सरसरा गांव में संतोष कुमार वैश्य के मकान पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे निगोह-मियांचक मुख्य मार्ग से सीएचसी बरसठी को जोड़ने वाला लिंक रोड पर आवागमन बंद हो गया। इस कारण एक एंबुलेंस बीच रास्ते में फंस गई। इसी दौरान प्रसव कराने के लिए जा रही कान्हापुर निवासी सपना गौतम को बारिश के बीच 800 मीटर पैदल चलकर अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन

कहां कितने एमएम हुई बारिश
शाहगंज-10
मड़ियाहूं-8
सदर-6.3
केराकत-6.2
बदलापुर-3.2
मछलीशहर-3.2
कच्चा मकान ढहा, 50 हजार का सामान नष्ट
मीरगंज। मछलीशहर के अगहुआ गांव में तेज बारिश होने से अशोक कुमार यादव का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबकर अनाज, कपड़े, बर्तन सहित गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित का दावा है कि लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, मीरगंज क्षेत्र में रामपुर-गुरगुजी संपर्क मार्ग पर 100 मीटर तक घुटने भर पानी भर गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
बदलापुर
तहसील में भरा पानी
लगातार बारिश होने के कारण बदलापुर तहसील में पानी भर गया। तहसीलदार व नायब तहसीलदार आवास में भी बारिश का पानी घुस गया। सबसे ज्यादा परेशानी अधिवक्ताओं, वादकारियों को हुई।
विज्ञापन

किसानों ने कहा- धान की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद
जौनपुर। जिले में झमाझम बारिश से धान, मक्का, चरी, तिल सहित खरीफ फसलों को राहत मिली है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की पैदावार बेहतर होगी। सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च कम होगा। यदि आगे भी इसी तरह बारिश होती रही तो अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। सिंगरामऊ निवासी किसान दिनेश मिश्रा ने कहा कि बारिश ने सूखती धान की फसल को नया जीवन मिल गया है। किसान रामलोट शर्मा ने बताया कि बारिश से चारा की फसलों की बढ़वार बढ़ेगी। पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध हो सकेगा। फिरोजपुर निवासी शुभम पांडेय ने कहा कि खरीफ फसलों की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें