फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चलती कार में लगी आग, पांच लोगों की बची जान

विज्ञापन
गाड़ी को गैस से ठंडी करते कर्मचारी।वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
जलालपुर। हौज टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार की रात में लगभग नौ बजे टोल बूथ संख्या-2 पर बड़ा हादसा टल गया। जौनपुर से वाराणसी जा रही एक कार टोल शुल्क देने के लिए बूथ पर पहुंची ही थी कि उसके बोनट से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार में आग लग गई। टोल मैनेजर पंकज सिंह और कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। कार में सवार मासूम बच्ची, महिला सहित पांचों लोगों की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के बोनट से धुआं उठते ही वाहन में सवार लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कार का सेंसर लॉक काम करना बंद कर दिया था। टोलकर्मियों ने बाहर से कार का दरवाजा खोलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आधे घंटे के लिए बूथ संख्या-2 पर यातायात बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें