देवदूत वानर सेना की ओर से टीडी कालेज के महाराणा प्रताप व्यायामशाला में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की तरफ से 350 यूनिट ब्लड दान करने का दावा किया गया है।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। रक्तदान शिविर के आयोजक अतुल सिंह व विकास तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का सबसे बड़ा लाभ कोरोना संकट के समय देखने को मिला। रक्तदान के इस रिकॉर्ड से पूरी वानर सेना में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अजीत सिंह डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण विभाग ने वानर सेना के रक्तदान कार्यक्रम की सराहना की। नेत्र रोग विशेष डा. एनके सिंह ने बताया कि ब्लड लेने के बाबत पैरामेडिकल कालेज के काफी संख्या में स्टाफ लगाए गए थे। युवाओं का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर अमित गुप्ता, दिव्यप्रकाश सिंह, उर्वशी सिंह, ऋचा सिंह, अवनींद्र यादव, मनप्रीत कौर, डॉ. अब्बासी, नारायण सिंह, तुषार श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, हिमांशु, कपिल उपाध्याय, स्नेहिल यादव, प्रतीक, सूरज, सोनाली सिंह, स्वाति सिंह, अमन, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि विधायक हरेंद्र सिंह रहे।