फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फत्तूपुर निस्फी में पड़े 33.03 प्रतिशत वोट

Sat, 12 Dec 2015 12:37 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगराबादशाहपुर ब्लाक के फत्तूपुर निस्फी ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 167 के वार्ड नंबर नौ व 12 के सदस्य पद के लिए शुक्रवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान दो वार्डंो के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए
विज्ञापन


33.03 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था।  बता दें कि मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत फ त्तूपुर निस्फी के बूथ संख्या 167 के वार्ड नबर नौ और

 12 के सदस्य पद के लिए नौ दिसंबर को मतदान हो रहा था। मतदान होने के दौरान विवाद होने पर बूथ संख्या 167 के ग्राम पंचायत सदस्य की मतपेटिका में पानी डाल दिया गया था। इसके बाद  राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार शुक्रवार
विज्ञापन


 को पुर्नमतदान कराने का निर्देश दिया गया था। इसके प्रशासन ने पुर्नमतदान कराने की तैयारी पूरी की। पोलिंग पार्टी शुक्रवार को सुबह निर्धारित समय से मतदान कार्य शुरु कराएं।

इस दौरान प्रशासन जहां मतदान सकुशल कराने को लेकर  सख्त रुख अख्तियार किया था। वहीं प्रशासन के तेवर से मतदाता सहमें नजर आए। जिससे मात्र 33.03 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें