फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 32 सेक्टर और छह जोनल मजिस्ट्रेट करेंगे परीक्षा की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियां परखने के लिए मंगलवार को डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार की उपस्थिति में पूर्वांचल विश्वविद्यालय सभागार में बैठक हुई। इसमें जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और वाहृय केंद्र व्यवस्थापक शामिल हुए। डीआईओएस अशोकनाथ तिवारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च तक कराई जाएगी। परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक व द्वितीय पाली में अपराहन दो बजे से 5.15 बजे तक कराई जाएगी। जनपद में कुल 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। हाईस्कूल में 84 हजार 570 परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट में 77 हजार 219 परीक्षार्थी, कुल एक लाख 56 हजार 789 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुल 239 केंद्र व्यवस्थापक, 239 वाहृय केंद्र व्यवस्थापक, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट, 239 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त फ्लाइंग स्क्वॉड भी लगाए गए हैं। डीआइओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसके प्रभारी अधिकारी राजकीय हाईस्कूल आरा के प्रधानाध्यापक ब्रम्हजीत यादव बनाए गए है। कंट्रोल रूम का नंबर-9839764024 व 9889692048 है। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि केंद्राध्यक्ष सीसीटीवी कैमरा संचालित रखेंगे, डीवीआर सही तरह से चले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लें। केंद्र के आस-पास 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र के एक किलोमीटर के अंतर्गत फोटो कॉपी मशीन संचालन भी प्रतिबंधित है। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतया प्रतिबंधित है। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन केंद्र व परीक्षा केंद्रों पर लाने के लिए पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सीडीओ साईं तेजा सीलम, अतिरिक्त एसडीएम डा. ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें