फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रुम की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने शनिवार को मतगणना सकुशल कराने के मद्देनजर मंडी परिषद समिति चौकिया में खोले गए कंट्रोल रुम की जांच की। इस दौरान उसमें तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार के उपर कंट्रोल रुम खोला गया था। यह कंट्रोल रुम मतदान तक सक्रिय रहा। लेकिन उसके बाद इस कंट्रोल रुम का स्थानांतरण मंडी परिषद समिति चौकिया कर दिया गया है।जिससे मतगणना कार्य पर नियंत्रण रखने का कार्य किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम में हस्ताक्षर करने के बाद ही कोई अंदर जा पा रहा है। शनिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने कंट्रोल रुम की जांच की। इस दौरान कंट्रोल रुम के कार्य करने के तरीके को देखा। साथ ही कर्मचारियों के चरणवार तैनाती के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। कंट्रोल प्रभारी कुलदीप सिंह सहित कंट्रोल रुम में तैनात कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें