फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन मालिकों को अधिग्रहण नोटिस देने का कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में लोकसभा चुनाव को के लिए परिवहन विभाग ने शुक्रवार से वाहन मालिकों को अधिग्रहण का नोटिस देना शुरू कर दिया है। केराकत तहसील क्षेत्र के अब तक 116 वाहन मालिकों को नोटिस दिया गया है, जिसमें 40 स्कूली वाहन शामिल हैं। जिले की दो लोकसभा सीट जौनपुर व मछलीशहर में मतदान की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में जिले में चुनाव ड़यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों सहित पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए वाहनों के अधिग्रहण करने की जिम्मेदारी सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय को सौंपी गई है। इस दौरान कुल दो हजार बड़े व छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है। जिसमें 1200 बड़े और 800 छोटे वाहन हैं। इन वाहनों को अधिग्रहण के बाद बुलाने और खड़ा करने की तिथि व स्थान भी चयनित कर लिया गया है। अधिग्रहीत किए जाने वाले छोटे वाहनों में 400 वाहनों को 28 अप्रैल को टीडी कालेज मैदान पर बुलाया गया है। इसके बाद दो दिन काम लेने के बाद उनको छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद अधिग्रहीत सभी छोटे वाहनों को आठ मई से लेकर नौ मई की सुबह तक टीडी कालेज के मैदान में बुलाया गया है। बड़े वाहनों को आठ मई से लेकर नौ मई की सुबह तक बुलाया गया है। इन बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है। जिसमें 400 वाहन टीडी कालेज, 400 वाहन मंडी और 400वाहन बीआरपी मैदान में खड़े होंगे। वहीं एआरटीओ कार्यालय द्वारा वाहनों की सूची तैयार कार अधिग्रहण करने के लिए नोटिस देने का कार्य शुरु कर दिया गया है। शुक्रवार को केराकत तहसील में 116 वाहन मालिकों को नियत तिथि पर वाहन भेजने के लिए नोटिस दी गई है।
विज्ञापन


चुनाव के मद़्देनजर छोटे व बड़े वाहनों कत्नी सूची बना लिया गया है। वाहन तय तिथि पर समय से आ जाए। इसके लिए वाहन मालिकों को वाहन भेजने के लिए नोटिस दी जा रही है। शुक्रवार को 116वाहन मालिकों को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

उदयवीर सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें