फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के बिना सफलता की प्राप्ति संभव नहीं-आरएन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला । लक्ष्य के बैगर सफलता की प्राप्ति संभव नहीं होती । उक्त बातें मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सूइथाकलां आरएन पाठक ने शुक्रवार को अभिनव विद्यालय अमांवाकला सुईथाकला के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय ,ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले छात्र- छात्राओं के पुरस्कार वितरण समारोह में कहा। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों की इस अभूतपूर्व सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ये बच्चे हम सब के गौरव हैं। लक्ष्य से ही सफलता की मंजिल को पाया जा सकता, जहां कोई भी पहुंचना चाहता है। आप अपने बच्चों को नामांकित कराए । इस पूरी सफलता का श्रेय पशुपतिनाथ सिंह व उनकी टीम को जाता है। विशिष्ट अतिथि डा. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन रत्न है ,जिसको न कोई चुरा सकता है,न भाई बांट सकता है। इसको जितना ही बांटा जाएगा, उतना ही बढ़ेगा। इस प्रकार सब धनों में विद्या धन ही सर्वश्रेष्ठ है। अतएव सभी नागरिकों को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर प्राप्त करना आवश्यक है। शाहमऊ न्याय पंचायत समन्वयक राम प्यारे ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इसके पूर्व विद्यालय के बच्चों द्वारा पी टी प्रदर्शन, व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दुष्यन्त मिश्र ने किया। इस अवसर शिक्षक अजय सिंह, संजय सिंह, पारस यादव, राकेश यादव, त्रिवेणी बिन्द, अरविन्द सिंह, इन्द्रजीत, इन्द्रसेन तिवारी, अमित सिंह, विरेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें