फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की समस्या का समय से करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भागलपुर की क्षेत्रीय निदेशक डा. साराह नसरीन ने कहा कि छात्र समर्थन सेवा एवं प्लेसमेंट का महत्व उच्चतर शिक्षण के संचालन के लिए जरूरी है । उन्होंने कहा कि छात्रों के कल्याण के लिए सही समय पर शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए । चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय शिक्षक मिशन एवं शिक्षण के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। दूसरे सत्र में जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के प्रो. मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी ने उच्च शिक्षण संस्थान का बेहतर अकादमिक प्रदर्शन के लिए गुणवत्ता आश्वासन एवं गुणवत्ता मान्यता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गुणवत्ता आश्वासन एजेंसी जैसे एआईसीटई, एनएएसी , डीईसी, एनसीटीई, एआईयू ,एमसीआई आदि उच्च शिक्षण संस्थान के गुणवत्ता के मापदंड तय करते हैं। यह निगरानी करते हैं कि यह संस्थान उस पर खरे उतरें। उन्होंने प्रतिभागियों से गुणवत्ता आश्वासन का लिखित फार्म भरवाया और उसका विश्लेषण करवाया। कार्यक्रम के समन्वयक डा. मुराद अली ने संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. सुशील सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. वीडी शर्मा, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, डा. मनोज मिश्र ,डा. प्रमोद कुमार यादव, डा. राजकुमार सोनी, डा. वन्दना दूबे, डा. पुष्पा सिंह, डा. मनोज पांडेय ,डा. जान्हवी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें