फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की एसएलए परीक्षा में शामिल हुए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के द्वितीय एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी व एनपीआईयू भारत सरकार द्वारा संचालित ऑनलाइन एसएलए (स्टूडेंट लर्निंग एसेसमेंट ) परीक्षा में भाग लिया। प्रथम पाली में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग व द्वितीय पाली में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे थी। जिसमें फिजिक्स, मैथ्स व डिपार्टमेंट के विषयों के प्रश्न के साथ ही मानसिक दक्षता के प्रश्न तथा इंजीनियरिंग संस्थान के विषय में सर्वे शामिल था। टेस्ट कोऑर्डिनेटर सत्यम उपाध्याय ने बताया कि यह टेस्ट टेकनिकल एजुकेशन क़्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम तीन में चयनित हुए देश के सभी अग्रणी संस्थानों में हर वर्ष होता है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने इसका आयोजन दूसरी बार किया है। इस टेस्ट का उद्देश्य अपने देश में इंजीनियरिंग की पढाई करने वाले छात्रों का विदेशी छात्रों से पढाई व मानसिक क्षमता का स्तर मापना है। यह परीक्षा दो दिवसीय है। जिसमें द्वितीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्रों के साथ साथ शिक्षकों का भी सर्वे होना है। इस टेस्ट में छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही। इस टेस्ट परीक्षा के लिए टेकनिकल एजुकेशन क़्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम द्वारा मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर के प्रो. अमर नाथ तिवारी को प्राक्टर नियुक्त किया गया है।परीक्षा के दौरान टेकिप कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर बीबी तिवारी, डा. दीप प्रकाश सिंह, रोहित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें