फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेदखली के आदेश के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। बसेरवा गांव में कुछ लोगों ने ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा जमा रखा है। बेदखली के आदेश का तहसील प्रशासन ने 11 साल पहले ही दे रखा है। उसके बाद भी कब्जा करने वालों के खिलाफ अब तक प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर सका है और नहीं कब्जा को हटवाया गया। जिसकी शिकायत गांव की ही एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी मछलीशहर को पत्र लिखकर शिकायत की है। मछलीशहर तहसील के बसेरवा गांव निवासी लल्लन पुत्र बाबु लाल ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी मछलीशहर को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है कि खलिहाल खाते की भूमि है जो ग्राम सभा की सम्पत्ति है। उस पर गांव के कई लोग कब्जा कर रखा है। मकान बनाकर अतिक्रमण किये हुऐ है। तत्कालीन तहसीलदार द्वारा छतिपूर्ति स्वरूप 4800 रुपया व 2400 रुपया निष्पादन व्यय वसूल करते हुए 22 फरवरी 2008 को बेदखली का आदेश पारित किया था। लेकिन आज तक कब्जा करने लोगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें