फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे तालाबों को भरने की नहीं हो रही कोई कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भूगर्भ जलस्तर लगातार नीचे खिसक रहा है। मार्च महीने में ही जहां तहां हैंडपंप पानी छोडने लगे हैं। बावजूद इसके वाटर लेबल को रीचार्ज के लिए कोई कवायद नहीं शुरू हो सकी है। तालाब पोखरे सूखे चुके हैं। तालाबों में पानी भरने की भी कोई तैयारी प्रशासन के स्तर से नहीं है। हालात यही रहे तो पशु पक्षियों को भी पानी के लिए तरसना होगा। मनरेगा के तहत जिले में वर्ष 2006 से अबतक कुल 1800 तालाब खोदे गए हैं। अधिकतर तालाब सूख चुके हैं। जिन इलाकों में नहर की व्यवस्था है वहां नहर के पानी से ही तालाबों को भरने के निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा का कहना है कि सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक कर तालाबों में पानी भरने के लिए योजना बना लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें