जौनपुर। इनरव्हील क्लब जौनपुर की सदस्य महिलाओं ने शनिवार को रचना विशेष विद्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान रचना विशेष विद्यालय केदिव्यांग बच्चों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए होली पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मधुरी सिंह और जूही सिंह ने बच्चों को टॉफी व पिचकारी आदि उपहार सामग्री प्रदान की।अध्यक्ष सुनीता सिंह प्रिंसिपल चंद्रेज सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी ने कहा कि होली का पर्व सारे गिले-शिकवे भुलाकर आपसी भाईचारा का पर्व है। इस पर्व पर लोगों को पर्व की खुशियों में मिठास घोलने का ही काम करना चाहिए। वैमस्यता को दिल में जगह बनाने नहीं देना चाहिए। संस्था की सचिव सुनीता अग्रवाल ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।इस अवसर पर क्लब सदस्य नीलम सिंह, सरोज सिंह, डा. रंजीता सिंह, रत्ना उपाध्याय, ममता मिश्रा, प्रियंका पांडेय, अमित पांडेय, देवेंद्र सिंह एवं विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर आदि उपस्थित रहे।