जौनपुर। जोहर की नमाज के बाद रोडवेज तिराहा स्थित लुक्का शाह बाबा मस्जिद में शनिवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च स्थित मस्जिद में आतंकवादी हमले की निंदा की गई। साथ ही शहीद हुए लोगों के मखफ़रत की दुआ मौलाना मोहम्मद नजीर व पेश इमाम मौलाना मोहम्मद अनवर ने की। समाज सेवी अली मंजर डेजी ने कहा कि आंतकवाद इंसानियत का दुश्मन है। आतंकवाद या आतंकी किसी भी रूप में हमारे सामने आ सकते हैं। वक्त आ चुका है कि पूरी दुनिया के देशों को मिलकर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मुहिम चलानी चाहिए। ताकि आतंकवाद से पूरी दुनिया मुक्त हो जाए। इस अवसर पर फैज, बहादुर, फिरोज, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद राहिल, हाशिम, मोहम्मद महताब, असगर अली, मोहम्मद हफिज, मंजर अंसारी आदि मौजूद रहे।