जलालपुर। क्षेत्र के बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे परीक्षा में बीएससी प्रथम वर्ष के भौतिक व वनस्पति विज्ञान के द्वितीय पेपर की परीक्षा में शुक्रवार की सुबह की पाली में आन्तरिक सचल दस्ता ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। डा. अल्केस्वरी सिंह ,डा. गायत्री सिंह, बृजेश कुमार मिश्र, प्रतिभा सिंह की टीम ने परीक्षा में नकल सामग्री मिलने पर एक छात्र का रस्टीकेशन कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एक परीक्षार्थी को परीक्षा के दौरान सचल दस्ता ने चेक किया तो उसके पास इस सीरीज के पन्ने मिला जिसे कारण उसका रस्टिकेट कर दिया। उसे दूसरी कापी दे दी गई। लेकिन कुछ देर बाद जब पुन: सचल दस्ते के टीम के द्वारा उस परीक्षार्थी जांच की गई तो उसके पास से फिर नकल की पर्ची प्राप्त हुई।