जौनपुर। ट्रैफिक जाम की वजह से छात्रों की परीक्षाएं छूट जा रहीं है। अभिभावकों के बार- बार फोन से डीएम परेशान हो उठें हैं। उन्होंने स्कूलों के प्रधानाचार्यो से इस संबंध में बात की तो उन्होंने हाथ खड़ा कर दिया। ऐसे में डीएम ने कहा है कि ट्रैफिक जाम को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों को समय से खुद परीक्षा सेंटर पर पहुंचाएं। डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन छात्रों के अभिभावकों का फोन आता है। ट्रैफिक जाम की वजह से उनके बच्चें की परीक्षा छूट गई। थोड़ा बिलंब होने के कारण विद्यालयों के प्रधानाचार्य परीक्षा से वंचित कर दिए। ऐसे में उनके द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य से वार्ता की तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर मना कर दिया। उन्होंने कहा कि नियम है कि विलंब होने पर बच्चों को परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नही दी जाए। ऐसे में अभिभावक ट्रैफिक जाम एवं बिलंब के वजह को गंभीरता से लेकर बच्चों को परीक्षा हेतु समय से विद्यालय में पहुंचाने का कष्ट करें। ताकि उनकी परीक्षा छूट न सकें।