फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार- बेंच में सामंजस्य होने पर दिया गया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। तहसील बार एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बार बेंच में सामंजस्य होने पर बल दिया गया। उपजिलाधिकारी आयुष कुमार चौधरी ने कहा कि वादकारी के हित में बार बेंच में सामंजस्य होना जरूरी है। बार बेंच एक दूसरे के पूरक होते हैं। अधिवक्ताओं ने राजस्व की कई धाराओं के अनुपालन में उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों का जिक्र करते हुए समाधान करने की बात कही। साथ ही मुकदमों में बगैर अधिवक्ताओं को सुने। कोई भी आदेश पारित न करने का भी सुझाव दिया। जिस पर उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि मेरा यह प्रयास होगा कि किसी का कोई अहित न हो। कहा कि जितने भी मेरे यहां मुकदमें लंबित हैं । दस दिन के अंदर निस्तारण करने का भरपूर प्रयास करूंगा। कर्तव्य के साथ मेरी जिम्मेदारी भी है कि हम लोगों को न्याय दे। उन्होंने अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि किसी गलत कार्य के लिए मुझ पर नाजायज दबाव न बनाएं। हां यदि कहीं जाने अनजाने में कोई गलती हो जाए तो आपस में बैठकर समस्या का समाधान कर लेना ही उचित होगा। बैठक में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष देवनाथ मिश्र, मंत्री मुकेश शुक्ल, रजनी कांत श्रीवास्तव, महेंद्र शंकर पांडेय, नम:नाथ शर्मा, हीरेंद्र यादव एवं राजेश पांडेय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें