फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 करोड़ 65 लाख की पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। इस दिशा में नए जलघरों की स्थापना, जलघरों की सफाई, नहरों को जल घरों से जोड़ना आदि कामों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जफराबाद के बिधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल परियोजना कार्य्रकम के तहत सेहमलपुर ग्राम सभा व मकरा में शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने सोमवार को दो गांवों में 5 करोड़ 65 लाख की लागत से बनने वाले नये जलघरों के शिलान्यास के दौरान कहा कि इन जल परियोजनाओं के शुरू होने से गांव के प्रत्येक व्यक्ति लगभग 70 लीटर प्रति दिन के हिसाब से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। सिरकोनी ब्लाक के सेहमलपुर गांव में 325 किलो लीटर क्षमता का एक ट्यूबेल तथा 25 किलोमीटर पाइप लाइन जो 3 करोड़ 25 लाख व जलालपुर ब्लाक के मकरा गांव में डेढ़ सौ किलोलीटर का एक टीयूबेल तथा 12 किलोमीटर पाइप लाइन 2 करोड़ 40 लाख की लागत से उसका निर्माण किया जाएगा। इस जल घर से दोनों गांव को मिलाकर लगभग करीब 4000 लोगों को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जलनिगम एके सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश गुप्ता, आमोद सिंह, रिंकू, डा. अखिलेश सिंह, पिन्टू सिंह, सभानारायन हरिशंकर चौबे, पाठक, हरिप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें