जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार नौ मार्च कोे सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिवलोकेश वरूण ने दी है। उन्होंने बताया कि इसमें ऐसे वादों का निस्तारण किया जाएगा, जो अभी न्यायालय के समक्ष नहीं आए हैं। जिसमें वाद पूर्व (प्रीलिटीगेशन स्तर पर) एनआई एक्ट वाद, बैंक वसूली वाद, श्रम वाद, विद्युत एवं जलकर वाद अन्य वाद तथा लम्बित शमनीय/लघु आपराधिक वाद, एनआई एक्ट वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना वाद, श्रम वाद, विद्युत एवं जल कर वाद, वैवाहिक वाद, भूमि अध्याप्ति वादों, सेवानिवृत्तिक परिलाभों से संबंधित मामले, राजस्व वाद,सिविल वाद एवं अन्य प्रकार के सुलह समझौता योग्य वादों का निस्तारण किया जाएगा।