जौनपुर। नानक पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव विद्यालय प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माया टंडन अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मौजूद रहीं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी मोहक प्रस्तुति से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। विविध प्रकार के कार्यक्रम राधा नाचेगी, स्वच्छता एक्ट और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ और राष्ट्र भक्ति से सराबोर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों में उत्साह भर दिया। पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना किया। उन्होंने विस्तार से शिक्षा के महत्व को बताया। प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय मडियाहूं पीके सक्सेना ने भी समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर सरदार रविंदर सिंह होरा, संतोष सिंह, शिवेंद्र सिंह, नवीन सिंह, सुरेंदर सिंह, आशुतोष सिंह, अशलम शेर खान, नरेंद्र कौर भाटिया, सरदार स्वर्ण सिंह, देवेंदर कौर, अनुज शर्मा, अंकित जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार रविंदर सिंह होरा स्पेशल जज ग्वालियर ने किया।