फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देनुवा में सोनौरा प्रथम नहर पर पुलिया निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर । ग्रामपंचायत निधि से सोनौरा प्रथम नहर पर देनुवा गांव में पुलिया निर्माण का कार्य अब शुरू हो जाएगा। इसके लिए लघुडाल के अधिशासी अभियंता ने खंड विकास अधिकारी बदलापुर को अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दी है। सोनौरा प्रथम कैनाल पर देनुवा गांव में दशकों पूर्व बनी पुलिया टूट गई है । इससे देवापुर ,खालिशपुर , मोलनापुर , घनश्यामपुर , मछलीगाँव सहित देनुआ के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया था । ग्रामप्रधान सूर्यनाथ यादव बुलाकी ने ग्रामपंचायत निधि से नहर पर पुलिया निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया था। खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने लघु डाल के अधिशासी अभियंता को प्रस्ताव अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए भेजा था। सिंचाई विभाग ने पुलिया के निर्माण से नहर की राजकीय संपत्ति, नहर में पानी का बहाव , सिंचाई एवं सफाई आदि कार्य में किसी प्रकार का नुकसान नही होने की शर्त लगाई थी। सभी शर्त मानने के बाद अधिशासी अभियंता लघुडाल ने देनुवा गाँव में नया पुल निर्माण के लिए एनओसी जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें