करंजाकला(जौनपुर)। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के अपर निदेशक मानपाल सिंह और संयुक्त निदेशक वाराणसी मंडल एके राना ने बुधवार को राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने आईटीआई के सभी ट्रेडों का निरीक्षण किया। रोजगार पाए हुए 1600 छात्रों का सत्यापन किया। उन्होंने परिसर में रह रहे सभी शिक्षकों उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश प्रधानाचार्य राजकुमार यादव को दिया।