जौनपुर। शहर के जनक कुमारी इंटर कालेज में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत प्रोजेक्ट और मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सौ से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. बृजेश मिश्र ने प्रोजेक्ट और मॉडल का निरीक्षण किया। छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल और प्रोजेक्ट का उद्देश्य और उससे समाज के लिए होने वाले फायदे आदि के बारे में जानकारी ली।
प्रदर्शनी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी हिर्विता भट्ट ने छात्रों के दरा बनाए गए मॉडल का निरीक्षण किया। मॉडल से जुड़े सवाल भी छात्रों से किए। निर्णायक की भूमिका टीडी पीजी कॉलेज के मैथ के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, बीआरपी इंटर कालेज के प्राचार्य डॉ. सुबाष सिंह, टीडी कालेज रसायन विभाग के प्रवक्ता डॉा. अनिल प्रकाश शाही ने निभाई। कार्यक्रम की अघ्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जंगबहादुर सिंह ने की। प्रदर्शनी के संयोजक शिक्षक विपनेश श्रीवास्तव रहे। इस मौके पर स्वारथ प्रजापति, रमेश यादव, दीक्षा श्रीवास्तव, जिलाजीत प्रजापति आदि मौजूद थे।