शहर के रूहट्टा मोहल्ले में जाम और बजबजाती नाली।
बारिश अच्छी होने के पूर्वानुमान के बाद भी पालिका प्रशासन नहीं चेता। कई स्थानों पर नालियां जाम है। जहां होने वाले जल-जमाव से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। हालत यह है कि जहां नाले खुले हुए हैं। वहीं कई मुहल्लों की नालियाें में जमा पानी लोगों की मुसीबतें बढ़ा सकते है।
नालियां भरने से मुहल्लों में गंदा पानी बहता है। जिससे बदबू एवं गंदगी फैल जाती है। ऐसे में लोगों का जीना दुभर हो गया है। बारिश से नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर जल जमाव होता है। जिसमें ओलंदगंज, कालीकुत्ती, ईशापुर व गग्घा चौराहा, रूहट्टा, आबकारी रोड, जेसीज से टीडी कालेज रोड आदि स्थान प्रमुख है।
इसके अलावा नगर क्षेत्र में स्थित तकरीबन 31 नाले खुले हुए हैं। जिसमें आबकारी रोड, चांदमारी, अंबेडकर पार्क, हनुमानघाट व बलुआ घाट आदि हैं। इतना ही नहीं मड़ियाहूं पड़ाव रोड, तारापुर कालोनी, रुहट्ठा, कालीकुत्ती, लाइनबाजार मुहल्ला व मियांपुर आदि मुहल्लों व सड़कों के किनारे बनी नालियाें को भी नहीं ढ़का गया है।
नालियों के जाम होने से गंदा पानी मुहल्लों मेें फैल रहा है। जिससे मुहल्लेवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बारिश होने पर मुहल्लेवासियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।