जौनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 में प्रवेश के लिए अभी तक कुल तीन हजार से अधिक आवेदन आए हैं। 80 सीटों पर होने वाले प्रवेश परीक्षा के लिए 16 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालयों में 18 जनवरी को प्रवेश परीक्षा संभावित है। परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले भर के छात्र हिस्सा लेंगे। जिले के सभी ब्लाॅकों से एबीएसए स्तर पर से आवेदन मांगे गए हैं। नवोदय विद्यालय में खेलकूद, कला, संगीत, कंप्यूटर एवं समाजहित में कार्य, शिक्षा, आवास, भोजन, गणवेश, दैनिक उपयोगी वस्तुए, पाठ्य पुस्तक एवं स्टेशनरी की निशुल्क सुविधा दी जाती है। सीबीएससई से संबद्ध शिक्षा पद्धति पर नवोदय विद्यालय समिति की ओरर से संचालित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय का संचालन हो रहा है।
कोट
प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 16 सितंबर तक लिए जाएंगे। इसके बाद छात्र संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी चल रही है। दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा।
बालकृष्ण, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय