जौनपुर। पुलिस लाइन सभागार में प्रतिमाह ज्यादा बिजली बिल को देखते हुए सोलर पैनल लगाने की तैयारी की जा रही है। यहां 300 मेगा वॉट का सोलर पैनल लगेगा। इसके बाद सौर ऊर्जा से पुलिस लाइन में बिजली का प्रयोग होगा। इससे सालाना 25 से 30 लाख रुपये बिजली के बिल से निजात मिलेगी और राजस्व की भी बचत होगी।
गर्मी आने पर बिजली की किल्लत शुरू हो जाती है। पुलिस लाइन में बिजली की ज्यादा खपत होती है। साथ ही बिजली का बिल भी एक लाख से अधिक आता है। इसे बचाने के लिए पुलिस खुद ही बिजली का इंतजाम करने में जुट गई है। यह प्रयोग सफल रहा तो थानों में भी सोलर सिस्टम लगाया जा सकता है। पुलिस लाइन में 300 मेगा वॉट के सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इससे प्रतिदिन करीब 1350 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। प्रतिमाह 40 हजार 500 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इससे एक माह में करीब 2.43 लाख रुपये बिजली की बचत होगी। इससे पुलिस लाइन का सालभर का 29 लाख 16 हजार की बचत होगी। इसके लिए एक फर्म ने आकर पत्राचार दिया है। इसके बाद पुलिस लाइन के भवनों पर बड़ा सोलर पैनल लगाया जाएगा।
पुलिस लाइन में 300 मेगा वॉट का सोलर पैनल लगाने की बात चल रही है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सहमति दे दी है। पत्राचार होने के बाद टेंडर कराकर जल्द सोलर पैनल लगा दिया जाएगा। इससे विभाग का एक साल में करीब 25 से 30 लाख रुपये बिजली का बिल की बचत होगी। -अनुपम सिंह, आरआई, पुलिस लाइन।