फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीएड की उत्तर पुुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगे 300 परीक्षक

विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर बीएड और एमएड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल
विज्ञापन
194 महाविद्यालयों की 90 हजार उत्तर पुुस्तिकाओं का होना है मूल्यांकन
विज्ञापन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर बीएड और एमएड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुरू हो गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 300 परीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर में बीएड के 194 महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। इन महाविद्यालयों में बीएड और एमएड के करीब 19 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जौनपुर में 64 और गाजीपुर में 130 महाविद्यलयों का संचालन हो रहा है। परीक्षा के बाद करीब 90 हजार उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय के बाला साहब देवरस मूल्यांकन केंद्र पर पहुंची हैं। कोडिंग कराने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। मूल्यांकन प्रभारी एवं टीडी कॉलेज बीएड विभाग वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार दुबे की देखरेख में चल रहा है। मूल्याकंन के लिए तीस सौ परीक्षक लगाए गए हैं। दो से तीन दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन समय से खत्म कराने के लिए आंतरिक और बाह्य दोनों परीक्षक लगाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य समय से खत्म कराने की तैयारी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिन विषयों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है उनका नंबर फीड कराया जा रहा है। जिन विषयों का मूल्यांकन चल रहा है, उनका अंक भी एजेंसी को समय से भेजने का निर्देश दिया गया है। इसी सप्ताह कई विषयों का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें