फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो घंटे में कटे 30 पर्चे, ओपीडी में घट गए 30 फीसदी मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। घने कोहरे और ठंड के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या घट गई है। बृहस्पतिवार को दो घंटे में महज 30 मरीजों ने ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए पर्चे कटवाए। डाक्टरों ने 268 मरीजों का इलाज किया। सामान्य दिनों के मुकाबले ओपीडी में 30 से 40 फीसदी मरीज कम पहुंचे। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू हुई। सुबह नौ बजे तक 25 से 30 मरीज ही अस्पताल पहुंचे थे। जो मरीज आए, वे ओपीडी में डाॅक्टर को दिखाकर लौट गए। बड़े दिन का अवकाश होने के कारण जिला अस्पताल में 268 मरीज ही इलाज कराने पहुंचे। अस्पताल 12 बजे बंद हो गया। दवा के लिए काउंटर पर गिने-चुने मरीज ही दिख रहे थे। जबकि सामान्य दिनों में नौ बजे तक 100 से 200 पर्चे कट जाते हैं। इसी तरह सुबह 10 से 12 बजे तक 600 से 900 पर्चे कटते हैं। दोपहर 12 से दो बजे तक संख्या 1200 के ऊपर पहुंच जाती है लेकिन बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी कम रही। दोपहर 12 बजे तक की ओपीडी में केवल 268 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे। सिपाह निवासी धनकेसरा ने बताया कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी। डाॅक्टर को दिखाने के बाद दवा लेकर वह घर रही हूं। रसूलाबाद निवासी अफरोज ने बताया कि उनके पेट में दर्द हो रहा हो रहा था। डाॅक्टर ने ठंड लगने के कारण ऐसा होने की बात कहते हुए ठंड से बचाव की सलाह दी। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे तक चली। इसके बाद अस्पताल में सन्नाटा पसर गया। मरीज न होने के कारण डाॅक्टर भी ओपीडी कक्ष से घर चले गए। केवल इमरजेंसी में कुछ मरीज इलाज कराने पहुंचे। इमरजेंसी में भी डाॅक्टर मरीजों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें