फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नए मरीज मिले, 34 को मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के 30 नए केस मिले, जबकि पहले से भर्ती 34 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। नए मरीजों के बाद अब कुल पॉजिटिव केस 5124 हो गई है। इसमें 695 केस एक्टिव हैं। अब तक 65 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी पर कैंप लगाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में चौकी खुर्द गांव में कैंप लगाकर 31 लोगों का सैंपल लिया। लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी। अभियान के दौरान पूरे जिले में कुल 2011 सैंपल हुए। इसे मिलाकर अब तक 157252 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 155538 की रिपोर्ट आ चुकी है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 1967 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 30 पॉजिटिव आए हैं। 34 मरीज ठीक भी हुए। उन्होंने सभी लोगों को कोरोना से बचाव के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें