फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सराफा व्यवसायी से लूट ले गए 30 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। तरहटी मार्ग पर शुक्रवार की शाम सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा व्यवसायी से 30 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला पकड़ी गोदाम न्यू शक्ति रोड निवासी शुभम सोनी की तरहठी के सुभाष नगर में प्रिया ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। रोज की तरह वह दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहे थे। सराफा व्यवसायी के मुताबिक रामपुर सुजनीडीह गांव के करीब पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक सवार चार बदमाशों ने पीछे से आकर बाइक रुकवा ली। इसके बाद सराफा व्यवसायी खेत की तरफ धकेलकर डिकी में रखे 30 ग्राम सोना व पांच किलो चांदी लूट ले गए। पीडि़त के मुताबिक लूटे गए सोने-चांदी की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। व्यवसायी से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें