फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 30 रोजगार सेवकों ने दीपावली न मनाने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में नियुक्त रोजगार सेवकों ने छह महीने से मानदेय न मिलने पर ब्लाक के हनुमान मंदिर में बैठक करके नाराजगी जताई। इस दौरान दीपावली का त्योहार न मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुभ्रांत मिश्र के नेतृत्व में हुई बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के 30 रोजगार सेवक एकत्रित हुए। सभी ग्राम रोजगार सेवकों ने छह महीने से मानदेय न मिलने पर प्रदेश सरकार पर नाराजगी जताते हुए इस बार दीपावली का त्योहार न मनाने का निर्णय लिया। सुभ्रांत मिश्र ने विकासखंड के बीडीओ कृष्ण मोहन यादव पर भी यह आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व सरकार की तरफ से बजट आया था लेकिन उस बजट से ब्लॉक के बीडीओ के निर्देश पर अन्य कार्य करवा दिए गए। यदि उसी बजट से हम लोगों को सिर्फ तीन-तीन महीने का मानदेय दे दिया गया होता तो हम लोगों की दीपावली फीकी नहीं जाती।
इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक मनोज मौर्य, चंदन गुप्ता, बबिता देवी, सुधीर मिश्र, संतोष यादव, लक्ष्मी प्रजापति, नीरज यादव, मीरा देवी, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें